Maharshi Vitiligo Research Centre & Diabetics and Foot Care Centre
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज एंड फुट केयर सेंटर का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने इंदौर में महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और महर्षि डायबिटीज एंड फुट केयर सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि उक्त सेंटर उच्च और आधुनिक तकनीक से लैस है, जहां सफेद दाग का संपूर्ण उपचार होने के साथ-साथ पैर के अल्सर घाव का बेहतर तरीके से उपचार होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज एंड फुट केयर सेंटर का अवलोकन किया और चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर के संचालक सफेद दाग विशेषज्ञ डॉ. संजय दुबे और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा दुबे को शुभकामना दी।
कार्यक्रम में भारतीय जल सेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया सहित चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Official Facebook post by Rajendra Shukla MP


Dr. Sanjay Dubey with Deputy CM Shri Rajendra Shukla and Admiral Dinesh Kumar Tripathi

Dr. Sanjay Dubey & Dr. Anupma Dubey with Deputy CM Shri Rajendra Shukla

Deputy CM Shri Rajendra Shukla with the founding team

Memento presentation by Admiral Shri Dinesh Kumar Tripathi

Ribbon cutting by Deputy CM Shri Rajendra Shukla

Maharshi Vitiligo Research Centre — Indore
Experience world-class vitiligo treatment at our Indore centre, equipped with the latest technology.